Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा सक्रिय 02 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर का अभियोग किया गया पंजीकृत।

*➡ एसपी प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण पर थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गैंगस...

*➡ एसपी प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण पर थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गैंगस्टर की कार्यवाही-*

*➡थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अपहरण, फिरौती, गाली गलौज, धमकी जैसे संगीन अपराध कारित करने वाले कुल 02 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही-*

*➡ उक्त अभियोग से संबंधित सभी 02 अभियुक्त जिला कारागार में निरुद्ध हैं।*

*प्रतापगढ़ ।*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं आपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है ।*

*थाना नवाबगंज -*
*अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता* के कुशल निर्देशन में *थाना प्रभारी नवाबगंज श्री संतोष कुमार सिंह* के नेतृत्व में दिनांक 09.08.2025 को सक्रिय एक आपराधिक संगठित गिरोह के गैंग लीडर शिवम पटेल पुत्र रामकुमार पटेल नि0 ग्राम जुगई का पुरवा कडरौ थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ व सदस्य 1. रितिक यादव उर्फ अनूप यादव पुत्र लालचन्द्र यादव नि0ग्रा0- अघोरी की बाजार (लरु) थाना कुण्डा प्रतापगढ के विरूद्ध थाना नवाबगंज में *मु0अ0सं0 118/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986* का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*गैंग लीडर शिवम पटेल अपने गिरोह के सदस्य के साथ मिलकर संगठित तरीके से अपहरण, फिरौती, गाली गलौज, धमकी के अपराधों को कारित किया है ।*

गैंग लीडर शिवम पटेल पुत्र रामकुमार पटेल निवासी ग्राम जुगई का पुरवा कडरौ थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ ने अपने गैंग सदस्य 1. रितिक यादव उर्फ अनूप यादव पुत्र लालचन्द्र यादव नि0ग्रा0- अघोरी की बाजार (लरु) थाना कुण्डा प्रतापगढ के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह कायम किया है जो जनपद स्तर पर सक्रिय है। 

इस गिरोह द्वारा *दिनांक-18.06.25 को समय 20.00 बजे वादी श्री सुरेश कुमार पुत्र दशरथ लाल निवासी ग्राम कडरौ थाना नवाबगंज प्रतापगढ के पुत्र सूरज उम्र करीब 10 वर्ष का योजनावद्ध ढंग से  व्यपहरण किया गया  तथा वादी के मोबाइल पर काल कर गाली देते हुए बताया कि तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में है । सुबह तक 5 लाख रुपये की व्यवस्था कर देना । नहीं तो उसकी हत्या कर दूंगा । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 87/25 धारा 137(2), 140(2), 351(4), 352, 61(2)a बीएनएस बनाम मोबाइल नं0 नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।*

*घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में थाना स्तर पर पुलिस टीमों के साथ-साथ स्वाट/सर्विलांस टीम का गठन कर तत्काल सक्रिय किया गया। टीमों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं गोपनीय सूचना के आधार पर *मात्र 06 घंटे के भीतर अपह्रत बालक को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत चैनी के पुरवा नहर पटरी से गिरफ्तार कर जेल* भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, फिरौती मांगने हेतु प्रयुक्त एप्पल आईफोन-14 बरामद किए गए। *पुलिस की त्वरित कार्यवाही, समन्वय एवं तकनीकी दक्षता से बड़ी घटना को समय रहते टालते हुए बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।*

इस गिरोह के गैगलीडर व सदस्य के विरुद्ध थाना नवाबगंज में अपहरण, फिरौती, गाली गलौज, धमकी व गैंगस्टर एक्ट जैसे मुकदमें पंजीकृत हैं ।

*1- गैंग लीडर शिवम पटेल पुत्र रामकुमार पटेल निवासी ग्राम जुगई का पुरवा कडरौ थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 87/25 धारा 137(2), 140(2), 351(4), 352, 61(2)a बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
02. मु0अ0सं0 118/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

*2- रितिक यादव उर्फ अनूप यादव पुत्र लालचन्द्र यादव नि0ग्रा0- अघोरी की बाजार (लरु) थाना कुण्डा प्रतापगढ का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 87/25 धारा 137(2), 140(2), 351(4), 352, 61(2)a बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
02. मु0अ0सं0 118/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

*बयान-* *जनपद प्रतापगढ़ पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। संगठित आपराधिक गिरोह, जो अपहरण, फिरौती, गाली-गलौज, धमकी जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त हैं, उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क को समाप्त किया जा सके।*

जनपदवासियों से है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पर तुरंत 112 डायल  करें या नजदीकी थाने को सूचित करें। आपकी सूचना और सहयोग अपराध रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। *पुलिस आपके साथ है और हर स्थिति में आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।*

No comments

Popular Posts