Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

थाना हथिगवां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 25000-25000/- रुपये के ईनामिया कुल 03 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार-

*➡ थाना हथिगवां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 25000-25000/- रुपये के ईनामिया कुल 03 अभियुक्त...


*➡ थाना हथिगवां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 25000-25000/- रुपये के ईनामिया कुल 03 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार-*

*➡ थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत बछलदा मऊ तिराहा के पास थाना हथिगवां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लगी व अन्य 01 अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया गया ।*

*➡ घायल अभियुक्तों जीशान, आजाद को ईलाज हेतु सीएचसी कुण्डा ले जाया गया है, जहां से डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया है ।*

*➡ अभियुक्तों कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 अदद 12 बोर तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद-*

*➡ अभियुक्तों पर जनपद प्रतापगढ़ के थाना हथिगवां पर हत्या का प्रयास, मारपीट जैसे संगीन अभियोग पंजीकृत है ।*

दिनांक 16.08.2025 को थाना हथिगवां क्षेत्रांतर्गत जियो पेट्रोल पंप, ग्राम बछरौली में पेट्रोल डलवाने के विवाद को लेकर अपाचे मोटर साइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायर किया गया था, जिससे पीडित व्यक्ति को छर्रे लग गये थे । जिसके संंबंध में थाना हथिगवां में मु0अ0सं0 160/2025 धारा 109, 352 बीएनएस बनाम 02 व्यक्ति अज्ञात का अभियोेग पंजीकृत किया गया है । 

*उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा घटना का अनावरण/ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए थे । निर्देश के क्रम में थाना हथिगवां पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान हेतु सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था ।*

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 23.08.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) श्री संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी हथिगवां श्री नन्दलाल सिंह के नेतृत्व में थाना हथिगवां के निरीक्षक श्री अयोध्या कुमार, उ0नि0 श्री राधेश्याम सिंह, उ0नि0 श्री वनवारी पाल, हे0का0 संग्राम सिंह, का0 मानवेन्द्र सिंह, का0 आशीष कुमार, का0 विपिन शाश्वत* द्वारा थाना थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत बछलदा मऊ तिराहा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 25000-25000/- रुपये के ईनामिया 03 शातिर अभियुक्तों, 01. अभियुक्त मो0 जीशान पुत्र मोहम्मद असलम निवासी भुलसा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 24 वर्ष के दाहिने पैर में लगी गोली, 02. आजाद पुत्र राशिद फारुकी निवासी बछरौली थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र 26 वर्ष के बाएं पैर में लगी गोली, 03. मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद असलम निवासी भुलसा थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 27 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्तों को ईलाज हेतु सीएचसी कुण्डा ले जाया गया है, जहां से डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । 
 
अभियुक्तों कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 अदद 12 बोर तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद किया गया । जिसके संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
 
*25000-25000/- रुपये के ईनामिया घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
 01. घायल अभियुक्त मो0 जीशान पुत्र मो0 असलम निवासी भुलसा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 24 वर्ष ।
02. घायल आजाद पुत्र राशिद फारुकी निवासी बछरौली थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र 26 वर्ष ।
03. गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद असलम निवासी भुलसा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 27 वर्ष।

*25000-25000/- रुपये के ईनामिया घायल/ गिरफ्तार अन्तर्जनपदीय अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
*01- घायल अभियुक्त मो0 जीशान पुत्र मो0 असलम निवासी भुलसा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 24 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*  
01. मु0अ0सं0 163/2021 धारा 323,504,506,341 भादवि थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।
02. मु0अ0सं0 76/2025 धारा 115(2), 352, 109 बीएनएस थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ ।
03. मु0अ0सं0 160/2025 धारा 109,352 बीएनएस थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ ।

*02- घायल आजाद पुत्र राशिद फारुकी निवासी बछरौली थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र 26 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*
01.मु0अ0सं0 76/2025 धारा 115(2), 352, 109 बीएनएस थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ ।
02.मु0अ0सं0 160/2025 धारा 109,352 बीएनएस थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ ।

*गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद असलम निवासी भुलसा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 27 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 163/2021 धारा 323,504,506,341 भादवि थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
निरीक्षक श्री अयोध्या कुमार, उ0नि0 श्री राधेश्याम सिंह, उ0नि0 श्री वनवारी पाल, हे0का0 संग्राम सिंह, का0 मानवेन्द्र सिंह, का0 आशीष कुमार, का0 विपिन शाश्वत थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़

No comments

Popular Posts