*थाना पट्टी पुलिस द्वारा रिमाण्ड पर लिये गये शातिर अपराधी सुशील सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी ग्राम रामकोला थाना पट्टी जनपद...
*थाना पट्टी पुलिस द्वारा रिमाण्ड पर लिये गये शातिर अपराधी सुशील सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी ग्राम रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ की निशानदेही पर 34.10 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ “एमडी” (Methamphetamine Drugs) बरामद किया गया।*
*➡प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता – रिमाण्ड पर लिये गए शातिर तस्कर से 34.10 ग्राम एमडी नशीला पदार्थ बरामद*
*➡नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार का खुलासा – आरोपी सुशील सिंह ने कबूला जुर्म, जिले स्तर पर करता था सप्लाई*
*➡अवैध संपत्ति का मालिक निकला नशा कारोबारी – बेनामी सम्पत्ति अर्जित करने की बात स्वीकार*
*➡एनडीपीएस एक्ट में सुशील सिंह पर नया मुकदमा दर्ज, 34.10 ग्राम एमडी (Methamphetamine) बरामद*
*➡पट्टी पुलिस की कार्रवाई – नशे का जखीरा जमीन में गाड़ कर छिपाया गया था, आरोपी की निशानदेही पर बरामद*
*➡सुशील सिंह का आपराधिक इतिहास उजागर – पट्टी व कोतवाली नगर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज*
*➡ऑडी कार भी बरामद – नशा कारोबार से जुड़ी संपत्ति की पुलिस जांच जारी*
*➡पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर चल रहे अभियान में मिली बड़ी सफलता*
*➡एनडीपीएस एक्ट व सीएलए एक्ट में दर्ज मुकदमों से आरोपी का संगठित अपराध नेटवर्क बेनकाब*
*➡नशे के धंधे से जुड़े गैंग की पड़ताल जारी – साथी लवी शंकर मिश्रा का नाम भी आया सामने*
*➡फायरिंग में इस्तेमाल कार लखनऊ से आरोपी की निशानदेही पर बरामद*
*➡ दिनांक 21.07.2025 को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर गोलीकांड के प्रकरण में भी आरोपी संलिप्त।*
*👉दिनांक-21.07.2025 की थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर गोली मारने के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पट्टी में मु0अ0सं0-219/2025 धारा-3(5), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1),140(2), 62 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था।*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार रघुवंशी* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना पट्टी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही मय हमराह निरीक्षक श्री मनोज कुमार, उ0नि0 अनीश यादव, म0उ0नि0 अर्चना, का0 अभिषेक यादव, का0 संजय चौहान, का0 पंकज चौहान, कां0 सत्यम शर्मा, का0 अजय कुमार* द्वारा
थाना पट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 219/25 धारा 3(5), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1), 61(2), 140(2), 62 बीएनएस, 7 CLA एक्ट व 27/30 आयुध अधि० से सम्बन्धित प्रकरण में पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर चल रहे अभियुक्त सुशील सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी ग्राम रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ से आज दिनांक 21.08.2025 को पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह अपने सहयोगी लवी शंकर मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ (वर्तमान में जेल में बन्द) के साथ मिलकर पूर्व में एमडी (Methamphetamine Drugs) की तस्करी करता था। वर्तमान में अकेले ही एमडी की अवैध सप्लाई कर रहा है तथा नशीले पदार्थ को गुप्त स्थानों पर जमीन में छुपाकर रखता है। अभियुक्त की निशानदेही पर पट्टी–रायपुर रोड स्थित के.एफ. मेरिज हाल के सामने उसकी बताई गयी जगह की खुदाई कर एक रैपर बरामद हुआ। रैपर खोलकर देखने पर उसमें हल्के पीले-सफेद रंग के छोटे-छोटे क्रिस्टलनुमा टुकड़े प्राप्त हुए, जिन्हें अभियुक्त ने एमडी (Methamphetamine Drugs) बताया। बरामद रैपर सहित वजन करने पर कुल 34.10 ग्राम पाया गया।
*अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि –*
वह एमडी नशीले पदार्थ को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता है।
इस अवैध कारोबार से उसने संपत्ति भी अर्जित की है।
एमडी को लोग स्मैक से भी अधिक खतरनाक बताते हैं, जिसे गुटखा के साथ मिलाकर खाया व सूंघा जाता है।
*अभियुक्त सुशील सिंह उपरोक्त के बताये हुए स्थान ओमेक्स हजरतगंज कामर्शियल बिल्डिंग थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ की बेसमेन्ट पार्किंग में एक गाड़ी आडी कार पंजीयन संख्या एमएच 12 एफडब्लयू 0101 रंग सफेद की बरामदगी करायी गयी जो मु0अ0सं0 219/25 उपरोक्त से सम्बन्धित है।*
*➡️अभियुक्त के पास से 34.10 ग्राम नशीला पदार्थ एमडी की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 243/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. सुशील सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी ग्राम रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 52 वर्ष ।
*बरामदगी-*
34.10 ग्राम नशीला पदार्थ एमडी बरामद ।
फायरिंग में इस्तेमाल कार लखनऊ से आरोपी की निशानदेही पर बरामद (मु0अ0सं0 219/25 उपरोक्त से सम्बन्धित है। )
*आपराधिक इतिहास सुशील सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी ग्राम रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़*
01- मु0अ0सं0 339/2015 धारा 188 भादवि थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ।
02- मु0अ0सं0 247/2018 धारा 427 भादवि थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।
03- मु0अ0सं0 251/2023 धारा 419, 420, 386, 506 भादवि थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़
04- मु0अ0सं0 219/2025 धारा 109(1), 115(2), 140(2), 190, 191(2), 191(3), 3(5), 351(3), 352, 61(2), 62 बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।
05- मु0अ0सं0 221/2025 धारा 3(5), 352, 351(2), 126(2), 119(2), 115(2) बीएनएस का अभियोग थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।
06- मु0अ0सं0 222/2025 धारा 3(5), 308(5), 352, 351(3) बीएनएस थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़
07- मु0अ0सं0 343/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़।
*पुलिस टीम का विवरण-*
प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही मय हमराह निरीक्षक श्री मनोज कुमार, उ0नि0 अनीश यादव, म0उ0नि0 अर्चना, का0 अभिषेक यादव, का0 संजय चौहान, का0 पंकज चौहान, कां0 सत्यम शर्मा, का0 अजय कुमार थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ ।
No comments