*👉अपराध नियंत्रण / कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यवाही जारी-* *👉13 गैंगस्टर के विरूद्ध विभिन्न थानों...
*👉अपराध नियंत्रण / कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यवाही जारी-*
*👉13 गैंगस्टर के विरूद्ध विभिन्न थानों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 03 अभियोग पंजीकृत-*
*👉माह जुलाई में हुए 08 पुलिस मुठभेड़ में 13 शातिर अभियुक्त घायल/ गिरफ्तार*
*👉 पुरस्कार घोषित कुल 18 अभियुक्त गिरफ्तार*
50 हजार रूपये के 03 इनामिया, 25 हजार रूपये के 15 इनामिया गिरफ्तार
*👉19 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गुण्डा एक्ट की कार्यवाही-*
*👉पेशवर अपराधियों की सतर्क निगरानी हेतु माह जुलाई में खोली गई कुल 09 एचएस (हिस्ट्रीशीट)*
*👉 आपराधिक कृत्यों के आधार पर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा 02 शस्त्रों का कराया गया निरस्तीकरण-*
*👉आपरेशन कन्विक्शन के तहत मा0 न्यायालय द्वारा 06 अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा 01 अभियुक्त को 07 वर्ष से अधिक कारावास की सुनाई गई सजा*
*👉यूपी-112 प्रतापगढ़ पीआरवी वाहनों का कम हुआ औसत रिस्पांस टाइम- माह जून में 05.44 मिनट रहा औसत रिस्पांस टाइम*
*👉जनपद प्रतापगढ़ साइबर क्राइम थाना द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार 05 पीड़ित/पीड़िता के ₹ 83,748/-रूपये वापस कराये गए।*
*👉 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से संबंधित थाना अन्तूू पर बरामदशुदा माल 16 कुन्तल 06 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा को कराया गया नष्ट, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,00,50,000/- रूपये (चार करोड़ पचास हजार रूपये)-*
*👉 यातायात पुलिस प्रतापगढ़ द्वारा चेकिंग के दौरान 6362 वाहनों का चालान, 56 वाहनों को सीज किया गया तथा नो पार्किंग में खड़े 26 वाहनों को टोचन तथा 765 वाहनों का किया गया नो- पार्किंग चालान*
यातायात पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर 1627 वाहनों में लगाया गया रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप एवं 1235 मोटर कैब, ई-रिक्शा वाहनों का किया गया सत्यापन
*प्रतापगढ़ ।*
श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन प्रयागराज श्री संजीव गुप्ता व पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज श्री अजय कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) श्री संजय राय एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है ।
*👉13 गैंगस्टर के विरूद्ध विभिन्न थानों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 03 अभियोग पंजीकृत*
थाना कोतवाली देहात से 06, थाना रानीगंज से 05 व थाना कोहंडौर से 02 गैंगस्टर, इस प्रकार कुल 13 गैंगस्टर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में अभियोग दर्ज किये गये ।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में बीट पुलिस कर्मियों (मुख्य आरक्षी/आरक्षी) की अहम भूमिका रही है । अदम्य साहसपूर्ण एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बहादुर बीट आरक्षियों को एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया ।
*👉 08 पुलिस मुठभेड़, 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी-*
*01- थाना कोतवाली देहात पुलिस से हुई मुठभेड़ में शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्त सहित 02 अभियुक्तों के पैर में लगी गोली/गिरफ्तार-*
थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक श्री अभिषेक सिरोही मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भदोही जंगल में अर्ध्द निर्मित पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 02 शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों, 01. शहजाद उर्फ इमरान पुत्र नसीम अली निवासी ग्राम हरिहरपुर सराय गोविंदराय थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र-27 वर्ष के बायें पैर में, 02. उबैद उल्ला पुत्र शकील अहमद निवासी मदईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र-30 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया व गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग के दौरान घायल शहजाद उर्फ इमरान व उबैद उल्ला उपरोक्त को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है ।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 05 बकरियां, 02 अदद तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार बरामद की गई । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 178 / 2025 धारा 109 (1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*02- थाना रानीगंज पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 01 अभियुक्त के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) व अन्य 01 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार-*
थाना रानीगंज पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान दिनांक 25.07.2025 को थाना रानीगंज के मु0अ0सं0 249/25 धारा 191 (2)/191 (3)/190/352/351 (3)/109 (1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित 01 अभियुक्त इंजमामुल पुत्र माजिद निवासी रामपुर आधारगंज थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) व अन्य अभियुक्त 02- गुलजार पुत्र मो० रशीद उर्फ गुलाम निवासी ग्राम जरियारी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत आई0टी0आई0 कालेज के पास बहद ग्राम जरियारी से गिरफ्तार किया गया । मुठभेड़ के दौरान भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर 01 अभियुक्त अभिषेक उर्फ प्रदुम्र यादव पुत्र स्व० राकेश यादव निवासी ग्राम जरियारी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ फरार हो गया । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित की गई है । गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है ।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना रानीगंज में मु0अ0स0 252/2025 धारा 109 (1),3 (5) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*03- थाना कोतवाली नगर पुलिस की कार्यवाही में 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) किया गया गिरफ्तार-*
थाना कोतवाली नगर पुलिस की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान थाना कोतवाली नगर के मु0अ0सं0 329/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त मो0 तबसीर उर्फ मो0 तफसीर पुत्र मो0 सादिक निवासी महमूदपुर ज्ञानीपुर थाना शिवगढ़ जनपद सुल्तानपुर के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) को थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत कारीघाट पुल से पहले ईशीपुर ढेकाही गांव को जाने वाले रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।
*04- थाना जेठवारा पुलिस की कार्यवाही में 02 अभियुक्तों के दाहिने पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) किया गया गिरफ्तार-*
थाना जेठवारा पुलिस की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान थाना जेठवारा के अभियोग अन्तर्गत धारा 70(1), 138, 352, 351(3), 308(5) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों 1. रियाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी बाबूगंज डीह मेहंदी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ 2 .आतिफ हुसैन पुत्र बादशाह उर्फ मुजिर्बुर रहमान निवासी बाबूगंज डीह मेहंदी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ के दाहिने पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) को थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया ।
*05- थाना महेशगंज पुलिस की कार्यवाही में 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) किया गया गिरफ्तार-*
थाना महेशगंज पुलिस की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान थाना महेशगंज के मु0अ0सं0 135/25 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त अंशु दुबे पुत्र गिरजाशंकर दुबे निवासी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) को थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया ।
*06- थाना सांगीपुर पुलिस की कार्यवाही में 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के दाहिने पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) किया गया गिरफ्तार-*
थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी मय हमराह की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त 1. छैला बाबू पुत्र सुरेश सरोज निवासी ग्राम बरेज थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज के दाहिने पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) को थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत जंगल वसुआपुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सांगीपुर में मु0अ0सं0- 134/2025 धारा 109(1),352,351(3) बीएनएस व धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*07- थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत कैलीडीह नहर पुलिया के पास लाठी डण्डा, सरिया तमंचा व डण्डा से मारपीट करने वाले अन्तर्जनपदीय 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली/गिरफ्तार-*
उ0नि0 प्रभांशु कुमार राय मय हमराह की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान थाना फतनपुर के मु0अ0सं0- 161/2025 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त रवि सिंह उर्फ बंटी पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 ग्राम छानापार थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ के पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली(घायल) व आकाश उर्फ रचित सिंह पुत्र पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम बरूआरा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना फतनपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*08- *थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नेवादा नहर के पास थाना संग्रामगढ़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में गोली लगी व अन्य 02 अभियुक्त मौके से गिरफ्तार किया गया ।*
दिनांक 28.07.2025 को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अवसानगंज में वादी से हुई ज्वेलरी लूट की घटना के संबंध में थाना संग्रामगढ़ पर मु0अ0सं0 137/25, धारा 309(4), 311, 115(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त नीरज पासी उर्फ कुलदीप भारतीय पुत्र संतोष भारतीय निवासी मातादीन का पुरवा थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज के बाएं पैर में लगी गोली व अन्य 02 अभियुक्तों, 01. संजीव कुमार उर्फ तूफानी पुत्र बाबूलाल कन्नौजिया निवासी गौहरी थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज, 02. अभिषेक सोनी उर्फ छोटे पुत्र अनिल सोनी निवासी फाफामऊ साइजिंग गली थाना फाफामऊ प्रयागराज को मौके से गिरफ्तार किया गया ।
*👉 पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी-*
➡️50000/- रूपये से पुरस्कार घोषित 03 इनामिया गिरफ्तार
01- शाहरूख पुत्र मुख्तार निवासी गडवारी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ (एसटीएफ लखनऊ पुलिस)
02- रूकसार पुत्र मोईनुद्दीन उर्फ मोईन निवासी पूरे देवजानी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ (एसटीएफ)
03- शहबाज उर्फ लम्बू पुत्र मोईनुद्दीन उर्फ मोईन निवासी पूरे देवजानी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ (एसटीएफ)
*➡️25 हजार रूपये से पुरस्कार घोषित 15 इनामिया गिरफ्तार*
01- जितेन्द्र यादव उर्फ सतेन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम महुआरीया थाना दुर्गावती जनपद भभुआ कैमूर राज्य बिहार (थाना कोतवाली देहात पुलिस)
02- बरकत अली पुत्र स्व0 मुनव्वर अली निवासी त्रिलोचन महादेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर (थाना बाघराय पुलिस)
03- बब्लू कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी जाथोपुर थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ (थाना कोतवाली नगर पुलिस)
04- आकाश मिश्रा उर्फ राकी पुत्र रामू मिश्रा निवासी पूरे कुमार सूर्यगढ़ थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ (थाना कोहंडौर पुलिस)
05- सौरभ मिश्रा पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी पूरे कुमार सूर्यगढ़ थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ (थाना कोहंडौर पुलिस)
06- आजाद मिश्रा पुत्र मूलचन्द्र मिश्रा उर्फ कप्तान निवासी पूरे कुमार सूर्यगढ़ थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ (थाना कोहंडौर पुलिस)
07- चुन्नू मिश्रा उर्फ विशाल पुत्र रामू मिश्रा निवासी पूरे कुमार सूर्यगढ़ थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ (थाना कोहंडौर पुलिस)
08- अनुज दुबे पुत्र रवीन्द्र भूषण दुबे निवासी पूरे कुमार सूर्यगढ़ थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ (थाना कोहंडौर पुलिस)
09- आदिल पुत्र मोबीन निवासी शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ (थाना मान्धाता पुलिस)
10- संजय उर्फ महन्त पुत्र रामशिरोमणि निवासी करनपुर खुझी थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ (थाना दिलीपपुर पुलिस)
11- शिवम पाण्डेय पुत्र सदाशिव पाण्डेय निवासी औराइन थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ (थाना पट्टी पुलिस)
12- विपिन पाण्डेय पुत्र सदाशिव पाण्डेय निवासी औराइन थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ (थाना पट्टी पुलिस)
13- संतोष सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह निवासी बीबीपुर थाना पट्टी प्रतापगढ़ (थाना पट्टी पुलिस)
14- सुशील सिंह पुत्र फतेबहादुर सिंह निवासी रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ (थाना पट्टी पुलिस)
15- तारिक पुत्र रशीद निवासी ग्राम रामपुर आधारगंज थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ (थाना रानीगंज पुलिस)
*👉19 अभियुक्तों के विरुद्ध की गई गुण्डा एक्ट की कार्यवाही-*
हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, वसूली, गोवध, गैंगस्टर, चोरी, मारपीट, बलवा, छेडखानी जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त 19 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई है । जिसमें थाना अंतू से 07, थाना लालगंज से 04, थाना लीलापुर से 02, थाना नवाबगंज से 02, थाना हथिगवां से 02, थाना फतनपुर से 01 व थाना मानिकपुर से 01 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई है ।
*👉जनपद प्रतापगढ़ साइबर क्राइम थाना द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार 05 पीड़ित के ₹ 83,748/- रूपये वापस कराये गए ।*
साइबर ठगी से संबंधित प्राप्त 05 शिकायतों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 83,748/- ( तिरासी हजार सात सौ अड़तालिस रुपये) की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई है।
*👉प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध पर प्रभावी रोकथाम एवं पेशेवर अपराधियों की सतर्क निगरानी हेतु खोली गई 09 हिस्ट्रीशीट –*
जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है एवं पेशेवर/अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है ।
माह जुलाई में जघन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों की सतर्क निगरानी/ सत्यापन हेतु माह जुलाई में प्रतापगढ पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में कुल 09 हिस्ट्रीशीट (एचएस) खोली गई ।
थाना कोतवाली नगर में 07, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना कोहंडौर में 01 हिस्ट्रीशीट, इस प्रकार कुल 09 हिस्ट्रीशीट (एचएस) खोला गया ।
*👉 आपराधिक कृत्यों के आधार पर 02 शस्त्रों का कराया गया निरस्तीकरण-*
आपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित किया गया तथा ऐसे व्यक्तियों के पास मौजूद लाइसेंसी शस्त्र के निरस्तीकरण हेतु नियमानुसार श्री मान् जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को रिपोर्ट प्रेषित किया गया जिस पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए 02 शस्त्र धारकों, 01. थाना पट्टी के अभियोग से संबंधित सुशील सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी ग्राम रामकोला, थाना पट्टी प्रतापगढ़, 02 थाना कोतवाली नगर के अभियोग से संबंधित अलीम खाँ उर्फ मोनू पुत्र लतीफ निवासी ग्राम आमामऊ ककरहा, थाना अन्तू प्रतापगढ़ के शस्त्रों के निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई ।
*👉 जनपद स्तर पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से संबंधित थाना अन्तूू पर बरामदशुदा माल 16 कुन्तल 06 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा को नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,00,50,000/- रूपये (चार करोड़ पचास हजार रूपये) है ।*
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन जनपद के थाना अन्तू पर भारी मात्रा में बरामद नाजायज गांजा जो काफी दिनों से रखा हुआ था । जिसके नियमानुसार नष्टीकरण हेतु प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर मा0 न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गठित समिति के नामित अधिकारियों की उपस्थिति में मुकदमें में जब्त नाजायज गांजा के नष्टीकरण की नियमानुसार कार्यवाही कराई गई ।
इसी क्रम में दिनांक 25.07.2025 को मु0अ0सं0-337/20 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ में बरामद नाजायज गांजा को आदेशानुसार मा0 न्यायालय श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या- 02 प्रतापगढ़ द्वारा गठित कमेटी के द्वारा विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई । गठित समिति व थाना अन्तू पुलिस द्वारा नियमानुसार नष्ट कराया गया ।
*👉आपरेशन कन्विक्शन अभियान-*
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा शासन के मंशा के अनुरूप चिन्हित अपराधों में त्वरित सजा सुनिश्चित कराने हेतु चलाये गये आपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस एवं अभियोजन के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा 01 प्रकरण में 06 अभियुक्तों को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई । 01 प्रकरणों में 01 अभियुक्तों को 07 वर्ष से अधिक की सजा सुनाई गई ।
*बयान–* जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। माह जुलाई में की गई मुठभेड़ों, गैंगस्टर के विरुद्ध दर्ज मुकदमों, इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीट खोलने एवं अवैध संपत्ति की कुर्की जैसी कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रतापगढ़ पुलिस अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।
जहाँ यह कार्यवाही अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि अपराध कर सुरक्षित नहीं रहा जा सकता, वहीं आमजन के लिए यह आश्वासन है कि पुलिस उनकी सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।
*डॉ0 अनिल कुमार,*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ।*
No comments