रक्षाबंधन का त्यौहार पुलिस और आमजन मानस के बीच में विश्वास और सुरक्षा को मजबूत बनाने का कार्...
रक्षाबंधन का त्यौहार पुलिस और आमजन मानस के बीच में विश्वास और सुरक्षा को मजबूत बनाने का कार्य करती हैं। इसी कड़ी में आसपुर देवसरा थाने पर आज सामाजिक संस्था एकल विद्यालय की तरफ से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस समय एकल विद्यालय की कई शिक्षिकाओं द्वारा सर्व प्रथम एसओ आसपुर देवसरा धीरेंद्र ठाकुर का पूजा अर्चना कर कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इसके बाद थाना आसपुर देवसरा में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के कलाई में राखी बांधी गई और मिठाई खिलाई गई। थाना आसपुर देवसरा की तरफ से एसओ आसपुर देवसरा धीरेन्द्र ठाकुर द्वारा आई हुई सभी बहनों को उपहार में वस्त्र और बंद लिफ़ाफा देकर मिठाई खिलाकर यादगार तरीके से विदा किया।
No comments