पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव में रविवार की रात्रि एक घर में अज्ञात चोरों ने करीब दो हजार रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख र...
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव में रविवार की रात्रि एक घर में अज्ञात चोरों ने करीब दो हजार रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण चोरी करने में सफल रहे। मामले में पुलिस पीड़ित के घर पहुंचकर चोरी की घटना की जांच पड़ताल किया।बता दें कि पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव निवासी वेद विलास यादव का परिवार उनके दो सगे भाई हरि नाम यादव व सतनाम यादव के परिवार के साथ एक ही मकान में रहता है।वेद विलास यादव रोजी-रोटी के सिलसिले घर से बाहर परदेश में रहते हैं। उनकी पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ घर पर रहती हैं।बीते रविवार की रात अज्ञात चोर घर के पीछे लगे विद्युत पोल के सहारे घर के अंदर दाखिल हो गए और कमरे में घुसकर बक्शे में रखें दो हजार नगद समेत एक सोने का लॉकेट,कान की बाली, पायल,कंगन सहित अन्य आभूषण चोरी कर रफू चक्कर हो गए। सुबह जब घर के लोगों को जानकारी हुई तो सर्वप्रथम घटना की जानकारी डायल 112 को देते हुए पट्टी पुलिस को भी दिया। पट्टी कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी पर पीड़ित के घर पहुंचकर चोरी की घटना की छानबीन करने में जुट गई।
No comments