Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

कोतवाली देहात की पुलिस प्रेम-प्रसंग विवाद में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को दबोचा।

🔹 *प्रेम-प्रसंग विवाद में युवक की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा* 🔹 *कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी सफलता* 🔹 *पुलिस अधीक...


🔹 *प्रेम-प्रसंग विवाद में युवक की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा*
🔹 *कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी सफलता*
🔹 *पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई*
🔹*घटना से जुड़े पूर्व में 05 अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर पुनीत पुत्र विनोद कुमार सरोज निवासी ग्राम नमक शायर थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ ने अपने साथियों कुलदीप मुसहर, निसार एवं बाकेलाल उर्फ रमेश के साथ मिलकर युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0- 231/25 धारा 137(2)/140(2)/103 (1)/238/3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज* के कुशल पर्वेक्षण में दिनांक 18.09.2025 को *प्रभारी निरीक्षक विजयकान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में निरीक्षक प्रमोद कुमार मय हमराह उ0नि0 अजीत सिंह,का0 विजय बघेल, का० विकास जायसवाल, का० चन्द्रकेश द्वारा मु0अ0सं0- 231/25 धारा 137(2)/140(2)/103 (1)/238/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली देहात* जनपद प्रतापगढ़ में *वाँछित अभियुक्त नितिन पुत्र विनोद कुमार उर्फ कल्लू निवासी मतुई नमक शायर थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ उम्र 23 वर्ष को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रातंर्गत भुपियामऊ चौराहे से पृथ्वीगंज की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:-*
नितिन पुत्र विनोद कुमार उर्फ कल्लू निवासी मतुई नमक शायर थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ उम्र 23 वर्ष

*पूछताछ का विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया विकास पटेल मेरी बहन को छेड़ता था फोन से बातचीच कर परेशान करता था तथा मोबाइल में फोटो खींच लिया था जिसस डिलिट कराने व विकास पटेल का काम लगाने के लिए मैने फोन से मामा कुलदीप व निसार को कहा था साथ मेरा छोटा भाई पुनीत व बाकेलाल, विकास सरोज तथा अमन गौतम ने विकास पटेल को कोडरी गांव के पास व भुईदहा गांव के पीछे नार (नाला) के पास बने कुएं में मार कर फेंक दिया था साहब इसीलिए आप लोगों को देखकर मै छटपटाकर भागना चाहा लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया।  

*गिरफ्तारी पुलिस टीम-*
 निरीक्षक प्रमोद कुमार मय हमराह उ0नि0 अजीत सिंह,का0 विजय बघेल, का० विकास जायसवाल, का० चन्द्रकेश थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़

No comments

Popular Posts