थाना आसपुर देवसरा पुलिस महकमें उस समय हड़कंप मच गया, जब दिन दहाड़े काली स्कॉर्पियो से दो नकाबपोश द्वारा ढकवा से एक व्यक्ति की अप...
थाना आसपुर देवसरा पुलिस महकमें उस समय हड़कंप मच गया, जब दिन दहाड़े काली स्कॉर्पियो से दो नकाबपोश द्वारा ढकवा से एक व्यक्ति की अपहरण हो जाने सूचना मिली,
उप निरीक्षक शिवम् त्रिपाठी को नीमा गाव के रहने वाले दिनेश कुमार सरोज ने सूचना दिया कि मेरे भाई विकास उर्फ नरेंद्र का अपहरण ढकवा नगर चौकी के पास से हो गया है, ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से मेरे भाई को दो नकाबपोश लोगों ने अपहरण कर सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले हैं। दिनदहाड़े इस अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस वालों के हाथ पाव फूल गए, जिसके बाद आसपुर देवसरा की पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटे के अंदर विकास को आसपुर देवसरा की पुलिस ने जौनपुर से सही सलामत बरामद कर लिया। आसपुर देवसरा की पुलिस ने विकास से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज उगल दिया विकास ने बताया कि वह एविएटर गेम में 27000 रुपए हर गया था घर वाले गुस्सा ना हो जिसके कारण मैंने अपने अपहरण की झूठी कहानी बताई थी।, आसपुर देवसरा की पुलिस ने अपहरण की झूठी सूचना पर मुकदमा दर्ज िया है।
No comments