पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन मे नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने फर्जी जमानतदार गिरोह का भंडाफोड़ किया है।...
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन मे नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने फर्जी जमानतदार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह बेनकाब तब हुआ जब जमानत पर छूटने वाले पुनः अपराध में संलिप्त पाए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने इस मामले मे नगर कोतवाली में दो अभियोग पंजीकृत विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। जिसके बाद जांच पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि कुछ अधिवक्ताओं के द्वारा दो से तीन हजार रुपए लेकर पेशेवर जमानतदारों से जमानत दिलाई जाती थी। इसी क्रम मे कोतवाल नीरज यादव मय हमराह उपनिरीक्षक शमशेर आलम अनुपम त्रिपाठी तौकीर खान आदि ने थाना हाजा पर दर्ज मुकदमा से सम्बन्धित फर्जी जमानतदार रत्नाकर सिंह पुत्र ललित सिंह निवासी बेल्हा घाट, सिकंदर खान पुत्र ? जुल रहमान निवासी पटखौली, बृजेश सिंह पुत्र रामसिंह पूरे केशव राय, कुंजी लाल पुत्र राम अजोर पूरे मुस्तफा कोतवाली देहात, अनुराग यादव पुत्र राम सहाय निवासी अर्जुनपुर थाना अंतू, मो सब्बीर पुत्र मोहसिन अली निवासी आममऊ थाना अंतू, जीत लाल पुत्र राम समुझ निवासी उदाईशहपुर थाना आसपुर देवसरा, अजब नारायण पुत्र काली चरन भोजेमऊ थाना ? तनपुर, इंद्रजीत सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी भनवासी कोतवाली देहात, मूलचंद्र पुत्र रामबरन निवासी भनवासी कोतवाली देहात, ताराचंद पुत्र राम आधार निवासी भोजेमऊ थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया गया है।
No comments