*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त दुर्गेश...
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त दुर्गेश उर्फ सोनू को किया गया गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 उपदेश कुमार मय हमराह का0 विनय कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा- 64 (च)/352/351 (3) बीएनएस थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त दुर्गेश उर्फ सोनू पुत्र बढ़ी प्रसाद उम्र करीब 30वर्ष निवासी ग्राम कुधुआ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत मुरैनी मोड़ सैफाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. दुर्गेश उर्फ सोनू पुत्र बढ़ी प्रसाद उम्र करीब 30वर्ष निवासी ग्राम कुधुआ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 उपदेश कुमार मय हमराह का0 विनय कुमार थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।
No comments