विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के करौदहा गांव के रहने वाले ज्ञान प्रकाश उपाध्याय द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर, धर्म योद्धा (ह...
विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के करौदहा गांव के रहने वाले ज्ञान प्रकाश उपाध्याय द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर, धर्म योद्धा (हरिजन, पासवान) सेवा बस्ती में जाकर मिष्ठान और उपहार भेंट किया,और लोगों को गले लगाया! इस भेट को पाकर कई लोगों की आंखे खुशी से नम दिखी। ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि यह केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह धर्म, करुणा और मानवता के मिलन का जीवन्त उदाहरण था।
दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल घरों में दीप प्रज्वलित करना नहीं, बल्कि उन हृदयों में उजाला करना है जहाँ अब भी जीवन की आशा टिमटिमा रही है।साथ ही ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि
सेवा बस्ती में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और बुजुर्गों की आँखों में कृतज्ञता की झलक उस दिव्य आनंद की अनुभूति करा रही थी, जिसे शब्दों में बता पाना मुश्किल है। जब एक दीप किसी दूसरे दीप को जलाता है, तो प्रकाश कम नहीं होता, बल्कि और फैलता है—यही सनातन धर्म का सार है। इस मौके पर आचार्य रविकांत रविशेन सिंह विकास सिंह विनय सिंह वतन तिवारी ज्ञानेश पुजारी जी स्वतन्त्र उपाध्याय, विकास उपाध्याय प्रकार उपाध्याय हिमांशु उपाध्याय संदीप उपाध्याय,अरूण उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी गण इस समाजिक समरसता में उपस्थित रहे।
No comments