थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सेतापुर गांव के रहने वाले ओम प्रकाश सिंह,का सोलह वर्षीय लड़का अनिकेत सिंह लापता हो गया है। जिसकी तह...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सेतापुर गांव के रहने वाले ओम प्रकाश सिंह,का सोलह वर्षीय लड़का अनिकेत सिंह लापता हो गया है। जिसकी तहरीर परिजनों ने थाना आसपुर में दी है। परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अनिकेत ग्यारहवीं का छात्र है। वह काशी प्रसाद यादव बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ता है। बीते 30 अक्टूबर को वह सुबह नौ बजे घर से स्कूल के लिए निकला लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। जिसके बाद कई जगह उसकी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया की अनिकेत मोबाइल चलाता था उसकी मोबाइल घर वाले रख लिए थे इसी से वह खिन्न चल रहा था।
No comments