7 अक्टूबर को विकासखंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के उदईशाहपुर अमरगढ़ में स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर बड़े धूमधाम से बाल्मिक जयंती...
7 अक्टूबर को विकासखंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के उदईशाहपुर अमरगढ़ में स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर बड़े धूमधाम से बाल्मिक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का संगीतमयी आयोजन किया गया। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। सीक्रेटरी आशीष पाल और ग्राम प्रधान अमर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह उदईशाहपुर द्वारा भी पूजा अर्चना किया गया। इस समय सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे। जिसमें पंकज सिंह लाल प्रताप सिंह बब्बू सिंह गुड्डू श्रीवास्तव। मंदिर के पुजारी बिंदेश्वरी शर्मा ओमप्रकाश सिंह, टुन्नी सिंह, बिंदू जायसवाल, अमन शर्मा, शिशू सिंह सहित सैकड़ो लोग बाल्मीकि जयंती के अवसर पर उपस्थित रहे।
No comments