*👉 नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के प्रकरण में नामजद वांछित अन्तर्जनपदीय अभियुक्त विमल पाण्डेय को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्त...
*👉 नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के प्रकरण में नामजद वांछित अन्तर्जनपदीय अभियुक्त विमल पाण्डेय को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*➡️ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त विमल पाण्डेय को पुलिस ने उसके घर के पास दबोचा*
*➡️ अन्तर्जनपदीय अभियुक्त पर कमिश्नरेट लखनऊ, जनपद प्रतापगढ़ धोखाधड़ी, मारपीट, जालसाजी जैसे गंभीर अपराध दर्ज है-*
*➡️नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी मामले में अभियुक्त विमल पाण्डेय के विरुद्ध कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी निवासी बदायूँ द्वारा थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया था कि अभियुक्त विमल पांडे पुत्र महेंद्र कुमार पांडे, निवासी जनपद प्रतापगढ़ द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में RO/ARO की नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उनसे कुल ₹12,00,000/- (₹5,00,000 ऑनलाइन ट्रांसफर एवं ₹7,00,000 नकद) की धनराशि हड़प ली गई। अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेज एवं जाली ज्वाइनिंग लेटर प्रदान कर उन्हें भ्रमित किया गया तथा बाद में बहानों से टालमटोल करता रहा। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 602/25 धारा 319 (2)/318 (4)/338/336 (3)/340 (2) बीएनएस बनाम 01 अभियुक्त विमल पांडे नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज* के कुशल पर्वेक्षण में *थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में उ0नि0 अनुपम त्रिपाठी मय हमराह का0 रमाकान्त गौड* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0 602/25 धारा 319 (2)/318 (4)/338/336 (3)/340 (2) बीएनएस थाना को0 नगर प्रतापगढ़* से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त विमल पाण्डेय पुत्र महेन्द्र प्रताप पाण्डेय निवासी ग्राम पूरेईशवरनाथ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 28 वर्ष को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरेईशवरनाथ अभियुक्त के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विमल पाण्डेय पुत्र महेन्द्र प्रताप पाण्डेय निवासी ग्राम पूरेईशवरनाथ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 28 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
*01.* मु0अ0सं0 296/2024 धारा 316(2), 318, 351(3),352 बीएनएस थाना हजरतगंज लखनऊ मध्य(कमिश्नरेट लखनऊ) ।
*02.* मु0अ0सं0 230/2024 धारा 406, 504, 506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
*03.* मु0अ0सं0 602/25 धारा 319 (2)/318 (4)/338/336 (3)/340 (2) बीएनएस थाना को0 नगर प्रतापगढ़
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 अनुपम त्रिपाठी मय हमराह का0 रमाकान्त गौड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
No comments