फोटो - आरोपी जय सिंह उर्फ पप्पू सिंह फोटो- आरोपी संजय शुक्ला। थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष विजेंद्...
थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने जबसे आसपुर देवसरा थाने की कमान संभाली है, तबसे नशें के अवैध कारोबारियों के बीच में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिले भर में सबसे ज्यादा पांच करोड़ की अवैध नशीला पदार्थ एमडी पकड कर अवैध नशे के कारोबारियों कि नींद उड़ा रखी है। इसी क्रम में आसपुर देवसरा की पुलिस फिर एक बार अवैध गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आसपुर देवसरा की पुलिस को यह सफलता तब लगी, जब उपनिरीक्षक हरीद्र नारायण राय अपने हमराही के साथ सैफाबाद अमुवाही रोड पर आज दिन में करीब 11 बजे गाड़ी चेक कर रहे थे। इसी दौरान बोलोरो UP72 BX0590 से अवैध गांजा के साथ जय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र जगदीश सिंह उम्र 40 बर्ष निवासी सपहाछात थाना पट्टी, और संजय शुक्ला पुत्र हीरामणि शुक्ला उम्र 42 बर्ष निवासी सैफाबाद थाना देवसरा को गिरफ्तार कर लिया। संजय शुक्ला के पास से 1 किलो 367 ग्राम अवैध गांजा, विक्री के 35700 रूपये और जय सिंह के पास से 1 किलो 097 ग्राम अवैध गांजा और विक्री के 55900 रुपये बरामद किया। इन दोनों के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे पंजीकृत है। जिसमें जय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के उपर
1-मु.अ.सं. – 228/07 धारा 60 आब० अधि० थाना पट्टी
2-मु.अ.सं. 79/08 धारा 60 आब० अधि० थाना पट्टी
3- मु.अ.सं. 246/09 धारा 60 आब० अधि० थाना पट्टी
4- मु.अ.सं. 290/14 धारा 60/63 आब० अधि० थाना पट्टी
5- मु.अ.सं. 235/15 धारा 60/62 आब० अधि० थाना पट्टी.
6- मु.अ.सं. 403/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पट्टी
7- मु.अ.सं. 309/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना आसपुर देवसरा
संजय शुक्ला के ऊपर
1-मु.अ.सं. 75/10 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना आसपुर देवसरा
2-मु.अ.सं. 01/24 धारा 60 आब0 अधि० थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा पंजीकृत है।
थाना प्रभारी आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध नशा के कारोबारियों पर ऐसे ही कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र से अवैध नशा का कारोबार खत्म नहीं हो जाता।
No comments