थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के तेलियानी हाईवे पर करीब 1 बजे मोटरसाइकिल पर सवार चालक शुभम कनौजिया पुत्र स्वर्गीय श्री मेवा लाल उम्...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के तेलियानी हाईवे पर करीब 1 बजे मोटरसाइकिल पर सवार चालक शुभम कनौजिया पुत्र स्वर्गीय श्री मेवा लाल उम्र करीब 18 वर्ष व राजपति पत्नी मेवालाल , सोनी पुत्री मेवालाल समस्त निवासी गण ग्राम छीतपाल थाना देल्हू पुर जनपद प्रतापगढ़ अपने घर से पट्टी ढकवा की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में तेलियानी नहर से करीब 500 मीटर आगे अचानक नीलगाय के बचाने के प्रयास में अज्ञात वाहन की टक्कर की वजह से दुर्घटना हों गई जिससे सभी लोग घायल हो गए क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से चोटिलों को सीएचसी अमरगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज दौरान चालक शुभम कनौजिया की मृत्यु हो गई। बाकी सभी की गंभीर अवस्था देखते हुए डॉक्टरो ने सभी घायलो का रेफर मेडिकल कॉलेज के लिए कर दिया।आसपुर देवसरा की पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
No comments