Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के महासचिव अखिलेश शर्मा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के महासचिव अखिलेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाका...

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के महासचिव अखिलेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट की। अखिलेश शर्मा ने बताया कि यह मुलाकात यादगार रही। साथ ही हाई कोर्ट पर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई, इस चर्चा में मुख्य रूप से चेंबर के आवंटन को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी से बातचीत की गई, साथ ही 10000 अधिवक्ताओं के लिए आवास की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री जी से मांग की गई, जिसको लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया की जल्द ही अधिवक्ताओं के लिए आवास मुहैया करवाएं जाएगे। जिसके लिए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को हृदय से आभार व्यक्त किया है। अखिलेश शर्मा मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के परहत ग्राम सभा के सुरंगपुर गांव के रहने वाले हैं।

No comments

Popular Posts