पट्टी/हैवेल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘हैवेल्स हर घर त्यौहार उत्सव’ योजना के तहत शुक्रवार को पट्टी ...
पट्टी/हैवेल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘हैवेल्स हर घर त्यौहार उत्सव’ योजना के तहत शुक्रवार को पट्टी क्षेत्र के भाग्यशाली ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से सोने का उपहार प्रदान किया गया। हैवेल्स गैलेक्सी पट्टी परिसर में दोपहर आयोजित वितरण समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के गैलेक्सी प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने अपने कर-कमलों से विजेताओं को गोल्ड वाउचर वितरित किए। इस अवसर पर 10 ग्राम गोल्ड की विजेता शैला यादव पत्नी विकास (बीबीपुर, पट्टी) रहीं। जबकि 1-1 ग्राम गोल्ड के लकी ड्रॉ में रवि सोनी पुत्र सियाराम सोनी निवासी मेला मैदान पट्टी और राहुल मौर्य पुत्र हरी प्रसाद मौर्य (बनकट, जौनपुर) विजेता घोषित हुए।
हैवेल्स गैलेक्सी पट्टी के संचालक मुकुंद खंडेलवाल ने बताया कि यह योजना 15 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच त्योहारी खरीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत करती हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी, ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह ‘पप्पू सिंह’, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, समाजसेवी आनंद पाण्डेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सत्य नारायण खंडेलवाल एवं अखिलेश जायसवाल ने स्वागत किया। पंकज तिवारी गुरुजीने मंत्रोच्चार किया।
शिवकुमार चौरसिया, रामचरित्र वर्मा,अशोक श्रीवास्तव, बार अध्यक्ष अनिल सिंह बार के महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत पांडे, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम जी, महामंत्री घनश्याम घायल विजय सोनी, अमित जायसवाल, पवन कुमार खंडेलवाल,रत्नेश जायसवाल, अनुज कुमार खंडेलवाल, रामचंद्र जायसवाल पप्पू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बाजार और उपभोक्ता के बीच भरोसे को मजबूत करते हैं।
No comments