*👉 प्रतापगढ़ पुलिस का “नशे पर वार – ऑपरेशन प्रहार” | संयुक्त कार्रवाई में 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 1.275 किलोग्राम अवैध गांजा एवं ...
*👉 प्रतापगढ़ पुलिस का “नशे पर वार – ऑपरेशन प्रहार” | संयुक्त कार्रवाई में 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 1.275 किलोग्राम अवैध गांजा एवं ₹2,880/- नकद बरामद-*
*➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध 05 थानों की बड़ी कार्यवाही—अवैध गांजा व नकदी बरामद*
*➡️ प्रतापगढ़ पुलिस का नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार | थाना कोतवाली नगर, फतनपुर, अंतू, आसपुर देवसरा एवं जेठवारा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही — 05 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध गांजा व नकदी बरामद*
*➡️ प्रतापगढ़ पुलिस का विशेष अभियान—गांजा बिक्री के नेटवर्क पर करारा प्रहार*
*➡️अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस—प्रतापगढ़ पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन सफल*
*➡️ जनपद-व्यापी छापेमारी—मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की बड़ी चोट*
*➡️एसपी भूकर– “नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”*
*➡️हेल्पलाइन 6307363107 बना जनता की ताकत, सूचना मिलते ही हो रहा तुरंत एक्शन*
*प्रतापगढ़।*
जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी तथा प्रसार की रोकथाम हेतु *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में जिलेभर में निरंतर वृहद स्तर पर “ऑपरेशन प्रहार” संचालित किया जा रहा है । अभियान के क्रम में मादक पदार्थों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से सक्रिय होकर संभावित स्थलों पर दबिश दी जाती है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाती है।
*इसी क्रम में, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से सम्बन्धित प्राप्त गोपनीय सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों — थाना कोतवाली नगर, थाना फतनपुर, थाना अंतू, थाना आसपुर देवसरा तथा थाना जेठवारा की पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर एक साथ संयुक्त धरपकड़ अभियान संचालित किया गया।*
*इस अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्यवेक्षण में की जा रही थी, जिसके फलस्वरूप स्पेशल टीम व थाना पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।*
*अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा उनकी कब्जे से लगभग 1.275 किलोग्राम अवैध गांजा, 26 गोली भांग तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित लगभग ₹2880/- नकद बरामद किया गया।*
*थाना फतनपुर-*
*थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उ0नि0 राहुल कुमार मय हस्बुल तलब हमराह का0 ओमप्रकाश पाल, का0 रोहित यादव* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *कुल 120 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 630/- रुपये* नकद के साथ 01 अभियुक्त राकेश सिंह उर्फ गब्बर पुत्र राजेन्द्र बहादुरसिंह उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम रोहखुर्द कला थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ को क्षेत्रान्तर्गत जगतपुर मोड के पास स्थित पानी स्थित पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 07/2026 धारा 8/20 NDPS ACT* का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*थाना कोतवाली नगर-*
*थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में उ0नि0 अनुपम त्रिपाठी मय हमराह का शैलेश यादव, का0 सागर सिंह* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *कुल 400 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 1810/- रुपये नकद* के साथ 01 अभियुक्त तौफीक अहमद उर्फ बरसाती पुत्र दुखी निवासी चकबनतोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 49 वर्ष को क्षेत्रान्तर्गत भारत गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 25/2026 धारा 8/20 NDPS ACT* का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*थाना आसपुर देवसरा-*
*थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 जावेद अहमद खान मय हमराह उ0नि0 सचिन कुमार पटेल व का0 कैलाश यादव* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *कुल 159.85 ग्राम अवैध गांजा व 26 गोली भांग एवं बिक्री से संबंधित कुल ₹440/- नकद* के साथ 01 अभियुक्त रबिन्द्र गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पुत्र स्व० हीरालाल गुप्ता नि०ग्रा0 उदयशाहपुर अमरगढ़ थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत खटखटापुर ग्राम उदईशाहपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में थाना आसपुर देवसरा पर *मु0अ0सं0 09/26 धारा 8/20 NDPS ACT* का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*थाना जेठवारा-*
*थाना प्रभारी जेठवारा श्री विजय कान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में उ0नि0 वारिज मय हमराह का0 सुनील सरोज व का० प्रमोद यादव* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *कुल 246 ग्राम अवैध गांजा* के साथ 01 अभियुक्त रामवीर सिंह उर्फ अजय सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह निवासी ग्राम गौतम का पुरवा थाना जेठवारा प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को क्षेत्रान्तर्गत जेठवारा तिराहा से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित सरकारी भांग की दूकान के पास वहद ग्राम जेठवारा से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 10/2026 धारा 8/20 NDPS ACT* का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*थाना अंतू-*
*थाना प्रभारी अंतू श्री अभषेक सिरोही के नेतृत्व में उ0नि0 शुभनाथ साहनी मय उ0नि0 गौतम बनर्जी हमराह हे0का0 ऋषिकेश यादव व का0 उपेन्द्र यादव* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *कुल 350 ग्राम अवैध गांजा* के साथ 01 अभियुक्त अनुज मिश्रा पुत्र स्व० क्षेत्रपाल मिश्रा उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम पूरे भीखमशाह का पुरवा गौराडांड थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ को क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 09/2026 धारा 8/20 NDPS ACT* का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*01.* राकेश सिंह उर्फ गब्बर पुत्र राजेन्द्र बहादुरसिंह उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम रोहखुर्द कला थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ ।
*02.* तौफीक अहमद उर्फ बरसाती पुत्र दुखी निवासी चकबनतोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 49 वर्ष ।
*03.* रबिन्द्र गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पुत्र स्व० हीरालाल गुप्ता नि०ग्रा0 उदयशाहपुर अमरगढ़ थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष ।
*04.* रामवीर सिंह उर्फ अजय सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह निवासी ग्राम गौतम का पुरवा थाना जेठवारा प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष ।
*05.* अनुज मिश्रा पुत्र स्व० क्षेत्रपाल मिश्रा उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम पूरे भीखमशाह का पुरवा गौराडांड थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ ।
*बरामदगी-*
*01.* थाना कोतवाली नगर से कुल 400 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 1810/- रुपये नकद बरामद ।
*02.* थाना फतनपुर से कुल 120 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 630/- रुपये नकद बरामद ।
*03.* थाना अंतू से कुल 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।
*04.* थाना आसपुर देवसरा से कुल 159.85 ग्राम अवैध गांजा व 26 गोली भांग एवं बिक्री से संबंधित कुल ₹440/- नकद बरामद ।
*05.* थाना जेठवारा से कुल 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।
*आपराधिक इतिहास-*
*01- राकेश सिंह उर्फ गब्बर पुत्र राजेन्द्र बहादुर सिंह उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम रोहखुर्द कला थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-*
*01.* मु0अ0सं0 48/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*02.* मु0अ0सं0 268/2022 धारा 504, 506 भादवि थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*03.* मु0अ0सं0 286/2025 धारा 8/20 NDPS ACT थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
*04.* मु0अ0सं0 07/2026 धारा 8/20 NDPS ACT थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।
*02- तौफीक अहमद उर्फ बरसाती पुत्र दुखी निवासी चकबनतोड थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 49 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*
*01.* मु0अ0सं0 675/2019 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।
*02.* मु0अ0सं0 64/2022 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।
*03.* मु0अ0सं0 25/2026 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।
*03- रबिन्द्र गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पुत्र स्व० हीरालाल गुप्ता नि०ग्रा0 उदयशाहपुर अमरगढ़ थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष का आपराधिक इतिहास-*
*01.* मु0अ0सं0 132/2018 धारा 60 EX ACT थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।
*02.* मु0अ0सं0 09/26 धारा 8/20 NDPS ACT थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।
जनपद की पुलिस टीमों द्वारा की गई इस प्रभावी कार्यवाही से अवैध तस्करों के नेटवर्क पर महत्वपूर्ण अंकुश लगा है तथा जनपद में मादक पदार्थों के प्रसार पर रोक लगाने की दिशा में यह अभियान अत्यंत सफल सिद्ध हुआ है ।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जनपद की सभी पुलिस इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा ऐसे अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान इसी प्रकार निरंतर जारी रखा जाए।
जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं प्रसार की रोकथाम हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त वातावरण प्रदान करना तथा समाज, विशेषकर युवाओं, को इस गंभीर बुराई से सुरक्षित रखना है।
आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर — 6307363107 पर दें। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।
*श्री दीपक भूकर*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ*
No comments