होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आसपुर देवसरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। थाना प्रभारी ...
होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आसपुर देवसरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में क्षेत्र के रामगंज बाजार और ढकवा बाजार में Rapid Action Force (RAF) के जवानों के साथ फ्लैग मार्च/रूट मार्च किया गया।
रूट मार्च के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रामगंज बाजार और ढकवा बाजार में पुलिस और RAF की संयुक्त मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि होली को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की सक्रिय कार्यशैली और मजबूत नेतृत्व के चलते क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में दिखाई दी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का यह कदम सराहनीय माना जा रहा है।
आसपुर देवसरा पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और क्षेत्र की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*
No comments