*🔥 शादी का झांसा, प्यार का जाल… फिर विश्वासघात! महिला सिपाही के साथ शर्मनाक खेल, 8 पर मुकदमा, मुख्य आरोपी हिरासत में* 🔥 प्रताप...
प्रतापगढ़। जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों के नाम पर हो रहे छल को उजागर कर दिया है। यहां एक महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
👉 कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, रानीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की पहचान रस्तीपुर निवासी सोनू उर्फ वीर बहादुर से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा किया और उसी भरोसे पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
👉 जब शादी की बात आई, तो पलट गया आरोपी
महिला सिपाही ने बताया कि वह आरोपी के घर भी आती-जाती रही और दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत चलती रही। लेकिन जैसे ही उसने शादी के लिए दबाव बनाया, आरोपी ने अपने वादे से साफ मुकर गया।
👉 परिवार ने भी नहीं दिया साथ
पीड़िता ने आरोपी के परिवार और करीबी लोगों से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि सभी ने उसे दुत्कार कर भगा दिया।
👉 थाने में शिकायत, फिर भी नहीं हुई सुनवाई!
महिला सिपाही ने पहले थाने स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) से गुहार लगाई।
👉 SP के आदेश पर बड़ा एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देश पर पुलिस ने सोनू उर्फ वीर बहादुर, एक अज्ञात साथी, उसकी मां, बहन, मामा, जीजा समेत कुल 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
👉 क्या कह रही पुलिस?
पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन शादी से इनकार के बाद मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments