प्रतापगढ़ / प्रयागराज। आज के दौर में जहां लोग अक्सर अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, वहीं समाज सेवा और मानवता की मिसा...
प्रतापगढ़ / प्रयागराज। आज के दौर में जहां लोग अक्सर अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, वहीं समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने एक जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर दिल छू लेने वाला कार्य किया। इस पहल ने न केवल एक महिला की जिंदगी बचाने में मदद की बल्कि समाज में सेवा और सहयोग का मजबूत संदेश भी दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार त्रिगुणायत, जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला को तत्काल दो यूनिट रक्त की आवश्यकता है। महिला शशि सिंह का ऑपरेशन होना था, लेकिन रक्त की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें पहले अस्पताल से वापस जाना पड़ा।
जैसे ही यह सूचना संगठन के ग्रुप में साझा की गई, राहुल तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने तुरंत संज्ञान लिया और संगठन के सदस्यों को मदद के लिए प्रेरित किया। इसके बाद संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान और विवेक शुक्ला बिना देर किए जिला अस्पताल प्रयागराज पहुंच गए और मुस्कुराते हुए रक्तदान कर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की।
बताया जाता है कि महिला की हालत को देखते हुए तुरंत रक्त की जरूरत थी। संगठन के इन युवाओं ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर न केवल महिला की मदद की बल्कि वहां मौजूद लोगों के दिलों को भी छू लिया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने इस सराहनीय कार्य की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद कर समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि संगठन पूरे देश में इस तरह के सेवा कार्य लगातार कर रहा है और आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के इस मानवीय कार्य ने यह साबित कर दिया कि जब समाज के युवा आगे आते हैं तो किसी भी जरूरतमंद की जिंदगी में उम्मीद की नई किरण जग सकती है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*
No comments