प्रतापगढ़। विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के सुरंगपुर गांव में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ...
प्रतापगढ़। विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के सुरंगपुर गांव में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी संजीव कुमार शर्मा उर्फ रिंकू के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पट्टी विधानसभा के विधायक राम सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी विजय यादव उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विधायक राम सिंह पटेल ने क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सुभाष गौड़, मनीष चौधरी, संदीप ओझा, विकास मिश्रा और अनिल मिश्रा शामिल रहे। सम्मान पाकर सभी पत्रकारों ने खुशी जाहिर की और आयोजन की सराहना की।
इस मौके पर विधायक राम सिंह पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होते हैं। वे समाज के दबे-कुचले और गरीब वर्ग की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसलिए पत्रकारों का सम्मान करना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक संजीव कुमार शर्मा उर्फ रिंकू को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया।
विधायक ने अपने संबोधन में मौजूदा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कट्टरवादियों का बोलबाला है और आम जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जितनी विवशता आज जनता महसूस कर रही है, उतनी किसी अन्य सरकार के समय नहीं देखी गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान अवधेश सिंह, अरुण कुमार शर्मा, कौशल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राम जनक चौहान, नरसिंह बहादुर यादव, राघव राम यादव, अमरनाथ यादव उर्फ लालू यादव और रामदास सिंह समेत कई लोगों ने विधायक राम सिंह पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
होली मिलन समारोह के दौरान लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra.*
No comments