आगामी नवरात्रि और ईद उल फितर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना आसपुर देवस...
आगामी नवरात्रि और ईद उल फितर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना आसपुर देवसरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने अपनी सक्रियता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पुलिस बल के साथ क्षेत्र के अमरगढ़ सहित कई प्रमुख स्थानों पर सघन पैदल गश्त की।
*👮♂️ हर मोर्चे पर खुद मौजूद दिखे थाना प्रभारी*
राकेश चौरसिया ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनका हाल-चाल जाना और सुरक्षा को लेकर विश्वास दिलाया।
*💬 जनता से जुड़ाव, पुलिस की सबसे बड़ी ताकत*
गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने आमजन से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उनके इस व्यवहार से जनता में भरोसा और सुरक्षा का एहसास साफ देखने को मिला।
*⚠️ अधिकारियों को सख्त निर्देश*
पैदल गश्त के दौरान संबंधित पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए कि—
संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखें
हर समय सतर्कता बनाए रखें
कानून-व्यवस्था को हर हाल में मजबूत बनाए रखें
*✅ NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments