बीती रात थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा हाइवे पर कार और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे बाइक पर सवार शिवा पुत्र हनुम...
बीती रात थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा हाइवे पर कार और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे बाइक पर सवार शिवा पुत्र हनुमान उम्र 20 वर्ष और श्याम अग्रहरि पुत्र तुलसी अग्रहरि उम्र 25 निवासी कोइरीपुर थाना चांदा की सुल्तानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति साहिल सोनी पुत्र राकेश उम्र 24 निवासी कोइरीपुर थाना गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल सोनी का इलाज जौनपुर में चल रहा है। घटना स्थल पर आसपुर देवसरा की पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
No comments