Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा पुलिस की सूझबूझ से टूटा हुआ रिश्ता फिर जुड़ा।

प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस के प्रति लोगों की सोच को और भी सकारात्मक बना ...


प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस के प्रति लोगों की सोच को और भी सकारात्मक बना दिया है। ग्राम कठार थाना कंधई निवासी संजुला सिंह की शादी गोविंदपुर निवासी विनोद कुमार सिंह के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद इतने बढ़ गए कि दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। परिवार टूटने की कगार पर था और रिश्तों की डोर लगभग बिखर चुकी थी।
मामला जब पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ तक पहुंचा, तो इसे गंभीरता से लेते हुए आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने तत्काल पहल की, उनके कुशल नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा में महिला मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक सचिन पटेल ने बेहद संवेदनशीलता और समझदारी के साथ दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई।
लंबे समय तक चली बात चीत, धैर्य और मानवीय दृष्टिकोण का ही परिणाम रहा कि पति-पत्नी के बीच जमी बर्फ पिघल गई। दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर फिर से खुशी खुशी एक साथ रहने का निर्णय लिया। यह पल वहां मौजूद ग्राम प्रधान एवं हर व्यक्ति के लिए भावुक और सुकून देने वाला था।
थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की नेतृत्व क्षमता और मानवीय सोच की हर तरफ सराहना हो रही है।
वहीं उप निरीक्षक सचिन पटेल की सूझबूझ, धैर्य और मध्यस्थता कौशल ने इस टूटते रिश्ते को नया जीवन देने का काम किया।इससे पूर्व भी कई पारिवारिक मामले का निस्तारण किया है 
स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपुर देवसरा पुलिस न सिर्फ अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए जानी जाती है, बल्कि समाज में रिश्तों को बचाने और मानवीय संवेदनाओं को समझने में भी आगे रहती है। जिस तरह से इस परिवार को टूटने से बचाया गया, वह वास्तव में काबिले-तारीफ और अनुकरणीय है।
आज क्षेत्र में हर जुबां पर एक ही बात है —
"ऐसी पुलिस हर जगह होनी चाहिए!" 
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts