Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/खोया मोबाइल लौटाकर इंसानियत की मिसाल बने उपनिरीक्षक सचिन पटेल, पुलिस पर फिर जगा भरोसा

खोया मोबाइल लौटाकर इंसानियत की मिसाल बने उपनिरीक्षक सचिन पटेल, पुलिस पर फिर जगा भरोसा अमरगढ़। जहां अक्सर पुलिस को लेकर लोगों के ...

खोया मोबाइल लौटाकर इंसानियत की मिसाल बने उपनिरीक्षक सचिन पटेल, पुलिस पर फिर जगा भरोसा
अमरगढ़।
जहां अक्सर पुलिस को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की धारणाएं बनी रहती हैं, वहीं थाना आसपुर देवसरा में तैनात उपनिरीक्षक एवं हल्का प्रभारी सचिन पटेल ने एक ऐसा काम कर दिखाया, जिसने पुलिस और जनता के बीच भरोसे की डोर को और मजबूत कर दिया।
अमरगढ़ क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान उन्हें एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। सामान्य तौर पर ऐसी चीजें अक्सर अपने असली मालिक तक नहीं पहुंच पातीं, लेकिन सचिन पटेल ने जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल के असली मालिक की तलाश शुरू की।
जांच-पड़ताल के बाद मोबाइल के मालिक रवि राज पुत्र राम राज, निवासी कटेहरी थाना सरायममरेज, प्रयागराज का पता लगाया गया। सूचना देकर उन्हें थाने बुलाया गया और पूरी औपचारिकता के साथ उनका खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस सौंप दिया गया।
अपना खोया मोबाइल पाकर रवि राज के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “आज पुलिस ने मेरा भरोसा और भी बढ़ा दिया है।”
यह छोटी-सी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण पहल यह साबित करती है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि जनता की उम्मीदों और विश्वास की भी जिम्मेदारी उठाती है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts