डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर थाना आसपुर देवसरा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रां...
डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर थाना आसपुर देवसरा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने की। इस दौरान उन्होंने जयंती को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस, कार्यक्रमों और भीड़-भाड़ के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments