Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

राजस्थान में सड़क हादसा: प्रतापगढ़ के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

फाइल फोटो - सोमेश उपाध्याय  प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करौदहा गांव निवासी 24 वर्षीय सोमेश उपाध्याय की र...

फाइल फोटो - सोमेश उपाध्याय 
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करौदहा गांव निवासी 24 वर्षीय सोमेश उपाध्याय की राजस्थान के अलवर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बीते मंगलवार को उस समय हुआ जब सोमेश की मोटरसाइकिल एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है कि सोमेश उपाध्याय बी-टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजस्थान में हीरो कंपनी में कार्यरत थे और वहीं रहकर नौकरी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों को मिली, पूरे परिवार में मातम छा गया।
मृतक के पिता ब्रजेश उपाध्याय पट्टी थाना क्षेत्र के करैला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। सोमेश की एक 18 वर्षीय बहन टीया उपाध्याय है, जो सुल्तानपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है।
युवा बेटे की असामयिक मृत्यु से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है।

No comments

Popular Posts