Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने वाला आरोपी जितेन्द्र प्रताप सिंह को आसपुर देवसरा की पुलिस ने किया गिरफ्तार,

प्रतापगढ़। बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले शातिरों पर थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी कार्...

प्रतापगढ़। बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले शातिरों पर थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया है। एफसीआई फतेहपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 4.90 लाख रुपये ऐंठने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित को भरोसे में लेकर एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और चेक ट्रांसफर व नकद के माध्यम से लाखों रुपये वसूल लिए। इसके बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर ट्रेनिंग के बहाने पीड़ित को फतेहपुर में तीन दिन तक रोके रखा। जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गौरामाफी कस्बे के पास से धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ थाना आसपुर देवसरा में धारा 419, 420, 467, 468 व 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।
पूरे अभियान में उपनिरीक्षक हरीन्द नारायण राय, हेड कांस्टेबल पवन नायक एवं कांस्टेबल कैलाश यादव की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है और आमजन में सुरक्षा व न्याय का भरोसा और मजबूत हुआ है।
 *NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar*

No comments

Popular Posts