Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

मिशन शक्ति की सफलता: 12 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ की कुण्डा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरा...


प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ की कुण्डा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार थाना कुण्डा पर दर्ज मु.अ.सं. 229/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत ग्राम ताजुद्दीनपुर खोडपुर, थाना मानिकपुर निवासी 12 वर्षीय बालक के गुम होने का मामला दर्ज था। बालक की तलाश के लिए पुलिस लगातार सुरागरसी और पतारसी कर रही थी। इस दौरान कस्बा कुण्डा, मुख्य चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पूछताछ एवं पहचान का प्रयास किया गया।

इसी क्रम में सोमवार को थाना कुण्डा पुलिस टीम ने हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी पहचान सुनिश्चित की गई और तत्काल उसके पिता को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पहचान की पुष्टि होने के बाद बालक को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके उपरांत मिशन शक्ति केंद्र में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर बालक को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने कुण्डा पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल आकांक्षा साहू, अंजली सिंह, प्रिया शुक्ला, वंदना यादव तथा कांस्टेबल शेखर कुमार शामिल रहे।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts