Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

करंट की चपेट में आकर 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम — दो मासूम बच्चों से छिना पिता का साया

फाइल - फोटो मृतक सचिन  आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौरा माफी स्थित पानी की टंकी के पास शनिवार दोपहर कर...

फाइल - फोटो मृतक सचिन 
आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौरा माफी स्थित पानी की टंकी के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक ऐसा दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, समोगरा (थाना पट्टी) निवासी सचिन चौधरी पुत्र रामसुंदर ठेकेदार विजयकांत गुप्ता के अधीन बंद केबल डालने का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि कार्य शुरू करने से पहले विद्युत आपूर्ति बंद (शटडाउन) कर दी गई थी, लेकिन अचानक लाइन चालू हो जाने के कारण सचिन चौधरी करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों की मदद से गंभीर रूप से घायल सचिन को तत्काल अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है तथा घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि मृतक सचिन चौधरी अपने पीछे तीन वर्षीय मासूम बेटी सारवी और मात्र आठ दिन के नवजात पुत्र को छोड़ गया है। पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है और घर का माहौल गहरे शोक में डूबा हुआ है। पिता के साये से वंचित हुए इन मासूम बच्चों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।
गांव में शोक की लहर है और लोग इस असमय हुई मौत को लेकर स्तब्ध हैं। मौके पर आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

No comments

Popular Posts