Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार, कोहंडौर पुलिस की कार्रवाई

प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोहंडौर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एससी/एसटी एक्ट ...



प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोहंडौर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोहंडौर पुलिस क्षेत्र में जांच, गश्त एवं वारंटियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक बृजेश कुमार एवं कांस्टेबल अवधेश यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 264/2022 से संबंधित वारंटी मजीद पुत्र अल्ताफ उर्फ आफताब (38 वर्ष) निवासी ग्राम रामापुर, थाना कोहंडौर को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(r), 3(1)(s) एवं 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts