आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना आसपुर देवसरा परिसर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का भ...
आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना आसपुर देवसरा परिसर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया समेत थाने के सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। इस दौरान बहनों ने गीत गाकर माहौल को भावनात्मक बना दिया।
कार्यक्रम में कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में रविसेन सिंह विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री संजय सरोज, प्रखंड मंत्री संच तथा संत प्रमुख प्रमोद वर्मा मौजूद रहे। बहनों ने उपनिरीक्षक जावेद अहमद, चौकी इंचार्ज रामगंज अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन पटेल, हेड कांस्टेबल विभूति सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।
थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और साड़ी व मिष्ठान भेंट कर उन्हें स्नेहपूर्वक विदा किया। यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच आत्मीयता व विश्वास का खूबसूरत संदेश दे गया।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments