Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

नवाबगंज पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध महुआ की कच्ची शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

 नवाबगंज, प्रतापगढ़। अपराध एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नवाबगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए म...

 नवाबगंज, प्रतापगढ़। अपराध एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नवाबगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को कुल 20 लीटर अवैध महुआ की कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान उपनिरीक्षक रीतेश कुमार राय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम मुद्दपुर से भुआईन पत्नी स्वर्गीय राकेश सरोज को 10 लीटर अवैध महुआ की कच्ची शराब के साथ पकड़ा। वहीं उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा की टीम ने इसी गांव से श्रीनाथ पुत्र स्वर्गीय महादेव को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों के कब्जे से बरामद कुल 20 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार सील कर दिया गया। मामले में थाना नवाबगंज में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की सतर्कता और लगातार गश्त से क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने की कार्रवाई जारी है।

No comments

Popular Posts