प्रतापगढ़। लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे इनामी अभियुक्तों के खिलाफ हथिगवां पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...
प्रतापगढ़। लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे इनामी अभियुक्तों के खिलाफ हथिगवां पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त लाटू उर्फ अंशू को कैमा मोड़ के पास गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का VIVO Y-58 मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना हथिगवां में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 161/2026, धारा 309(6) बीएनएस में वांछित चल रहे लाटू उर्फ अंशू पुत्र रज्जन सरोज, निवासी ग्राम जमेठी, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण में हथिगवां पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैमा मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आसमानी रंग का VIVO Y-58 मोबाइल फोन, जिसे पुलिस ने लूट का बताया है, बरामद हुआ। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रिन्स तिवारी, उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, उपनिरीक्षक राखी सिंह, कांस्टेबल मनीष यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार एवं चालक कांस्टेबल गांधी जी शामिल रहे।
No comments