5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा पट्टी तहसील...
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा पट्टी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कई जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सक्षम सिंह योगी ने बताया की बिना वृक्ष के धरती पर जीवन की कल्पना करना नामुमकिन है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत ने हम सबको ऑक्सीजन और पेड़ का क्या महत्व है यह बता दिया । जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है हम सभी युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं जिससे वातावरण को ठंडा रख सके, शुद्ध ऑक्सीजन पा सके और दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें । राष्ट्रीय संयोजक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि मात्र पेड़ लगाना ही महानता नहीं है पेड़ लगाने के बाद उसकी देखभाल करना और उसे सुरक्षित रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी हैं।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों में सक्षम सिंह योगी के साथ आदित्य प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह,सनी प्रजापति, सुभाष,विकास यादव, प्रियांशु दुबे, अभिनव तिवारी, सत्यम, शिवम,मनीष,आदित्य,हिमांशु, राकेश समेत तमाम युवा मौजूद रहे ।
No comments