Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आवास और लोन के नाम पर आधा दर्जन महिलाओं को लगाया लाखों का चूना।

आसपुर देवसरा बाजार निवासी एक युवक ने आवास एवं लोन दिलाने के नाम पर आधा दर्जन महिलाओं से लगभग 3 लाख रुपए ले लिया। उन्हें आज तक ना...

आसपुर देवसरा बाजार निवासी एक युवक ने आवास एवं लोन दिलाने के नाम पर आधा दर्जन महिलाओं से लगभग 3 लाख रुपए ले लिया। उन्हें आज तक ना तो आवास मिला। ना लोन ही मिला। अब जब महिलाओं ने पैसा वापस मांगा तो उन्हें धमकाया जा रहा है।
कैलाशी पत्नी मेवालाल सोनकर गांव गोडे चंवर कोतवाली प्रतापगढ़ निवासिनी महिला ने आसपुर देवसरा थाने में तहरीर देकर आरोपित किया है कि आसपुर देवसरा के रहने वाले उमाशंकर पुत्र तरसूराम ने उसके साथ शिवकुमारी हुबराजी सहित आधा दर्जन महिलाओं को  आवास दिलाने के नाम पर पैसा ले लिया। जिसमें कैलाशी से 60 हजार,रेखा पत्नी केशव लाल सोनकर से साठ हजार,शिव कुमारी पत्नी रामप्रकाश से छप्पन हजार,हुवराजी पत्नी श्री भगवान से साठ हजार, संतोष पुत्र राम भुवाल से भी उसने पैसा ले लिया।  इसी के साथ अन्य महिलाओं से भी उसने पैसे लिए वर्ष 2014 में आवास दिलाने हुआ लोन दिलाने के नाम पर लिए गए। पैसे को लेकर आरोपित युवक महिलाओं को लेकर लखनऊ तक गया। वहां पर भी उन्हें तमाम लोगों से मिलवाया। लेकिन आज तक आवास नहीं मिला। आरोप है कि जब लोग अपना पैसा मांगने जाते हैं तो उमाशंकर गाली गलौज करके भगा देता है। महिलाओं ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर आरोपित के घर पुलिस कर्मियों को भेजा गया है।

No comments

Popular Posts