फाइल फोटो प्रीति गुप्ता। पति पत्नी के अनबन के बाद पत्नी ने साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली जिससे पत्नी की जान चली गई। इसकी सूचना प...
फाइल फोटो प्रीति गुप्ता।
पति पत्नी के अनबन के बाद पत्नी ने साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली जिससे पत्नी की जान चली गई। इसकी सूचना परिजनों ने 112 को दी पट्टी पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी।
कस्बे के वार्ड नंबर 7 के रहने वाले मुकेश गुप्ता की पत्नी प्रीति गुप्ता 28 वर्ष ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे खाना पीना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई इस दौरान घर के अन्य लोग अपने अपने व्यवसाय में लग गए शाम करीब 5:00 घर के लोग जब उसके कमरे के पास गए और दरवाजा खटखटाया तो वह दरवाजा नहीं खोली और कमरे के अंदर से कोई आवाज ही नहीं आ रही थी जिस पर आसपास के लोग मौके पर जूते और दरवाजे को तोड़कर देखा गया तो विवाहिता फांसी पर झूलती हुई मिली विवाहिता ने कमरे के अंदर पंखे से साड़ी को बांधकर स्टूल रखकर फांसी के फंदे पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई मुकेश गुप्ता की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जनपद के पांडे का पूरा गांव निवासी सजन लाल गुप्ता के की पुत्री प्रीति के साथ हुई थी उसे दो बच्चे हैं बेटी लक्ष्मी 2 वर्ष जबकि बेटा कृष्णा 4 वर्ष का है। मां की मौत से अनजान दोनों बच्चे घर के सामने खेलते रहे। जबकि घर के अंदर विवाहिता की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही कोतवाल नंद लाल सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि मायके वालों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही शव के साथ क्या किया जाना है इसका फैसला लिया जाएगा। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले वालों मोहल्ले वालों की खासी भीड़ मौके पर जम रही।
No comments