फोटो - रामगंज नगर अध्यक्ष राकेश सिंह। नगर पंचायत रामगंज में साफ सफाई के लिए लगी गाड़ियों तथा अन्य उपकरणों का पंजीकरण तथा आवश्य...
नगर पंचायत रामगंज में साफ सफाई के लिए लगी गाड़ियों तथा अन्य उपकरणों का पंजीकरण तथा आवश्यक कागजात न होने की शिकायत रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर किया है।
रामगंज नगर पंचायत में चल रहे कार्यों के लिए फर्म मेसर्स सागर इंटर प्राइजेज, राज इंटरप्राइजेज,और धन्या इंटरप्राइजेज द्वारा वर्ष 2021-22 में गाड़ियों की सप्लाई की गई थी जिसमे मिनी ट्रिपर, सेफ्टी टैंक, फागिंग मशीन, सिंगल बैरल फागिंग मशीन, डबल बेरिंग फागिंग मशीन स्काई लिफ्ट, ट्रैक्टर, ट्राली आदि गाड़ियां दी गई थी, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि कई बार कहने के बावजूद भी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन का कागजात नहीं दिया गया, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कभी इन सभी गाड़ियों से घटना दुर्घटना या चोरी हो जाए तो कार्रवाई कैसे हो पाएगी ।नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस संबंध में डीएम प्रतापगढ़ व अधिशासी अधिकारी से जांच सहित कार्यवाही की मांग की है।
No comments