फाइल फोटो- सुभाष पांडेय उर्फ सोनू। प्रतापगढ़ जिले में बीजेपी नेता पूर्व मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय के भतीजे सु...
प्रतापगढ़ जिले में बीजेपी नेता पूर्व मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय के भतीजे सुभाष पांडेय उर्फ सोनू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 17 अगस्त 2023 की सुबह अंतू थाना क्षेत्र की तिवारीपुर मोड़ के पास सोनू का संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया। सोनू पूरे अंती निवासी मनोज पांडेय का इकलोता बेटा था। शव के पास से नशे का इंजेक्शन और कुछ ड्रग्स भी मिला है।
अंतू के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि जिस युवक का शव पाया गया है वह नशा करने का आदी था। परिवार के लोगो का कहना है की शव की हालत देखने से साफ है कि सोनू की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
No comments