Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पिटाई के बाद युवक का इलाज के दौरान हुई मौत।

फोटो-मौके पर आसपुर देवसरा की पुलिस तैनात।  दलित उत्पीड़न के मुकदमे में गवाही देना एक युवक को भारी पड़ गया। मुकदमा दर्ज होने के ब...


फोटो-मौके पर आसपुर देवसरा की पुलिस तैनात।
 दलित उत्पीड़न के मुकदमे में गवाही देना एक युवक को भारी पड़ गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद जब युवक बाजार में आया तो उसकी इस कदर पिटाई की गई की गंभीर स्थिति में उसे परिवार के लोग प्रयागराज लेकर गए। जहां उसकी सांसे थम गई। बताया गया है कि सैफाबाद बाजार निवासी धर्मेंद्र पुत्र प्रेम सागर के ऊपर 18 अगस्त को कुछ लोगों ने उस समय हमला बोल दिया था, जब वह किसी काम से बाजार से घर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट आई थी। उन्हें परिवार के लोग प्रयागराज लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी सांसें थम गई। बताया गया है कि अजय गौतम को कुछ लोगों ने 17 अगस्त को मारापीटा था। इस मामले में मुकदमा तो दर्ज किया गया। उस मुकदमे में धर्मेंद्र पुत्र प्रेम सागर गवाह थे।
 18 अगस्त को धर्मेंद्र के ऊपर भी हमला हुआ। इसमें उन्हें गंभीर चोटे आई थी। लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पहले प्रतापगढ़, फिर प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। जैसे ही मौत की खबर पारिवारिक जनों को मिली। उनमें कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्रियां क्रमशः नित्या (16) गौरी (14) आरोही (12)एवं छोटा पुत्र गोविंद (9) है।सभी का रो-रोकर बुरा हाल है, मौके पर आसपुर देवसरा की पुलिस तैनात है।

No comments

Popular Posts