Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

युवक की सरेराह हुई पिटाई मामला पट्टी कोतवाली क्षेत्र का।

फोटो-घायल सन्तोष पाठक। धारदार हथियार से युवक पर हमला, जिला मेडिकल कालेज रेफर  पट्टी  रंजिश में युवक को आरोपियों ने धारदार हथियार...

फोटो-घायल सन्तोष पाठक।
धारदार हथियार से युवक पर हमला, जिला मेडिकल कालेज रेफर
 पट्टी
 रंजिश में युवक को आरोपियों ने धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर दिया।  पीड़ित युवक हमले से सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया । आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पीड़ित की गंभीर दशा को देखते हुए जिला मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायती पत्र कोतवाली में दिया है ।
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव का रहने वाला संतोष पाठक पुत्र भैयालाल सोमवार की सुबह 8:00 बजे चरैया मोड़ पर चाय पीकर घर की तरफ वापस आ रहा था,  जैसे ही वह रायपुर गेट के सामने पहुंचा रायपुर गांव के रहने वाले तीन लोग धारदार हथियार से संतोष के ऊपर हमला कर दिया,  जिससे संतोष का सिर बुरी तरीके से फट गया । लाठी डंडों से आरोपियों ने पीटना शुरू किया तो संतोष का हाथ भी टूट गया।  शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले । चोट अधिक होने के कारण पीड़ित सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।  मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से पीड़ित को पट्टी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही पीड़ित ने तीन लोगो के विरूद्ध नामजद तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

No comments

Popular Posts