फोटो नारायण महाविद्यालय। नारायण महाविद्यालय गांधियावा गेट के पास स्थित हाई मास्ट शोपीस पिछले पांच वर्षों से बना है।लोग इंतजार कर...
फोटो नारायण महाविद्यालय।
नारायण महाविद्यालय गांधियावा गेट के पास स्थित हाई मास्ट शोपीस पिछले पांच वर्षों से बना है।लोग इंतजार कर रहे कि आखिरकार इस हाई मास्ट टावर से कब निकलेगी रोशनी। इस हाई मास्ट को चालू कराने में न तो स्थानीय विधायक दिलचस्पी दिखा रहे हैं और न ही सांसद। यहां कानून का सिस्टम होने के बावजूद भी समस्याओं के निदान की अकूत संभावनाएं हैं। फिर भी अंधेरों में रोशनी की व्यवस्था नदारद है। चौक-चौराहे, सड़कों के किनारे व सार्वजनिक जगहों पर भी किसी प्रकार की रोशनी की व्यवस्था की गई हैं। लगे हाई मास्ट लाइट शाम ढलते ही लाइट रहने के बावजूद अंधेरे के आगोश में समा जाता है। दीपावली व छठ में भी अंधेरे में रहेने को विवश था। हाई मास्ट करीब पांच वर्षो से खराब पड़ा हैं। वही विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि अंधेरों में रहने के कारण चोरो की चिंता अधिक बढ़ जाती हैं।
विधायक निधि से लगाई गई थी हाई मास्ट लाइट
नारायण महाविद्यालय गांधियवा स्थित हाई मास्ट लाइट करीब 8 साल पहले विधायक राम सिंह पटेल ने विधायक मद से लगाया था। उद्घाटन के करीब तीन सालों तक तो लाइट ठीक ठाक से प्रकाश देता रहा, लेकिन कुछ महिनों के बाद ही इसमें मामूली खराबी आ जाने से यह प्रकाश देना बंद कर दिया। इसे ठीक कराने के लिए विद्यालय प्रबंधक ने कई बार संबंधित विभाग के अलावे जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की, परंतु अब तक इसे दुरूस्त करने का कोई पहल नहीं होने से विद्यालय प्रबंधक और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
No comments