फोटो- यशो आसपुर देवसरा सन्तोष कुमार सिंह थाना आसपुर देवसरा के क्षेत्र में कुल पैंसठ नवदुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया है, क्षेत्...
थाना आसपुर देवसरा के क्षेत्र में कुल पैंसठ नवदुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे जिसको लेकर नवागत थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कोई भी कोताही बरतने के मूड़ में नहीं हैं। इसी क्रम में शांति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए यशो सन्तोष कुमार सिंह अपने हमराही के साथ बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे थाना क्षेत्र के ही बनपुरवा गधियांवा गांव में लगे दुर्गा पूजा पांडाल पर जा पहुंचे। एकाएक पुलिस को पहुंचता देख लोगों ने कुछ और ही समझ लिया लोग सोचने लगे कि आखिर पुलिस यहां पर क्यो आई है। कई लोग इधर-उधर दुबकने भी लगे,लेकिन जब आरती के समय थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने खुद आरती की थाली पकड़ कर आरती करने लगे तो वहां पर उपस्थित लोगों का खुशी का ठिकाना ना रहा, क्योंकि सात वर्षों से इस दुर्गा पूजा पंडाल पर ऐसा पहली बार देखने को मिला कि थाना अध्यक्ष द्वारा आरती किया गया हो। आरती के बाद थाना अध्यक्ष ने कहा कि हमारे भी घर में नवरात्रि के समय पूजा पूजा पाठ किया जाता है तो हम सब क्यों नहीं आप सबके बीच आरती कर सकते है,आप सबको पुलिस वालों से डरने की जरूरत नहीं है हां अपराधियों में पुलिस का खौफ जरूर होना चाहिए। मात रानी आप सबके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखे यही हमारी मनोकामना है। यह सब सुनकर माता रानी का पांडाल तालियो के तड़तड़ाहट से गूंज उठा। फिर दुर्गा पूजा के समिति वालों ने जल्दी जल्दी में बढ़-चढ़कर नवागत थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के हमराही सहित को प्रसाद के रूप में एक-एक अंग वस्त्र और नारियल दिया गया,इस समय विनोद पांडे प्रदीप पांडे ग्राम प्रधान गधियांवा,अशोक मिश्र, शुभम पांडे ,आशीष मिश्रा, अजय गिरी ,उमाकांत मिश्रा, संतोष गिरी मोलनापुर सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित रहे।
No comments