छोटी दीपावली पर शनिवार को प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाने क्षेत्र के रामगंज बाजार स्थित राम जानकी कुंड पर श्रद्धालुओं ने 11हजार म...
छोटी दीपावली पर शनिवार को प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाने क्षेत्र के रामगंज बाजार स्थित राम जानकी कुंड पर श्रद्धालुओं ने 11हजार मिट्टी के दीपक साथ इलेक्ट्रॉनिक झालर से रोशन किया गया, रामगंज के चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर की देख रेख में कई पुलिस कर्मियों के साथ ही आस पास के श्रद्धालुओं के सहयोग से पौराणिक स्थल राम मंदिर परिसर एवं मंदिर के पास स्थित राम जानकी कुंड सहित आस पास की जगह की साफ सफाई की गई थी। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे कुंड की सीढ़ियों एवं मंदिर परिसर के आस पास 11 हजार दीपक जलाया गया। एसओ आसपुर देवसरा के संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में राम जानकी कुंड एवं परिसर को 11हजार दीपों को जलाकर रोशन किया गया।इस दौरान भारत माता की जय, और जय श्री राम के नारे लगते रहे। इस अवसर पर संतोष जायसवाल अनिल मिश्र, सुरज सिंह,उर्फ जोखन सिंह, सुबेदार मिश्र, इरफान, चंद्रकांत सिंह,अजय सिंह यादव, मुकेश गुप्ता, अभिषेक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
No comments