Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

चंदे के पैसे से एंबुलेंस संविदा कर्मचारियों का हो रहा है इलाज,पैर कटा।

फोटो- मुकेश पांडे। Editor in chief Naveen Mishra. चंदे के पैसे से मुकेश पाण्डेय का हो रहा है इलाज। एम्बुलेंस विभाग के अधिकारी है...

फोटो- मुकेश पांडे।
Editor in chief Naveen Mishra.

चंदे के पैसे से मुकेश पाण्डेय का हो रहा है इलाज।

एम्बुलेंस विभाग के अधिकारी है मौन, किसी अधिकारी ने मुकेश पाण्डेय की नहीं ली सुध।

मुकेश पांडे के परिवार के सामने आ पड़ी है, निवाले की समस्या।

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के कोपा मंगरूगंज में 10 दिसम्बर 2023 को रात्रि 9:00 बजे मरीज की सूचना पर संविदा एंबुलेंस कर्मचारी ईएमटी मुकेश पांडे पहुंचे थे, मरीज को एंबुलेंस में बैठा ही रहे थे कि तभी पीछे से आकर टेंपो चालक ने मुकेश पाण्डेय को टक्कर मार दी थी जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद लोग मुकेश को लेकर अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां पर मुकेश पांडे की गंभीर हालत देखते हुए परिजन मुकेश को लेकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन मुकेश की घर की माली हालत खराब होने के कारण इनका इलाज ठीक से नहीं हो पाया, जिसके कारण कई लोगों ने मुकेश पांडे के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा किया तब जाके मुकेश पाण्डेय का इलाज हो सका।लेकिन मुकेश पाण्डेय का पैर बच ना सका टूटे हुए पैर में सड़न पैदा होने के कारण मुकेश का बायां पैर डाक्टरों को काटना पड़ा। अपंग मुकेश ने बताया कि कोई भी हमारे अधिकारी मेरी मदद नहीं कर रहे हैं ना तो किसी अधिकारी का हमारे पास फोन करके मेरी तबियत के बारे पूछा,जो चंदे में पैसा मिल रहा है उसी से मेरा इलाज चल रहा है। मुकेश पांडे गांव रंजीतपुर थाना कटरा जिला गोंडा के रहने वाला है इनके तीन बच्चे बेटा आकाश उम्र 10 बर्ष  हैं बेटी अन्या उम्र 6 बर्ष बेटा अभिनव 3 बर्ष हैं इन सबके सामने अब निवाले की समस्या आ खड़ी हुई है।

No comments

Popular Posts