आसपुर देवसरा क्षेत्र के दलापुर गांव में पारस शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान महाविद्यालय दलापुर पट्टी प्रतापगढ़ में पार...
आसपुर देवसरा क्षेत्र के दलापुर गांव में पारस शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान महाविद्यालय दलापुर पट्टी प्रतापगढ़ में पारसनाथ यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और गरीबों को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन डॉक्टर वीरेंद्र सिंह यादव प्रबंधक पारस शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय दलापुर ने कहा कि स्वर्गीय पारसनाथ यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और गरीबों को कंबल वितरण के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है।डॉ वीरेंद्र सिंह यादव ने समाज सेवा कर जो मानक स्थापित किया है वह अतुलनीय है। प्रत्येक युवा पीढ़ी को आगे बढ़कर अपने क्षेत्र व समाज के लिए सेवा करने की आवश्यकता है। आज हर एक व्यक्ति को इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से अपना जन्मदिन अथवा अपने परिजनों की पुण्यतिथि आयोजित करने की आवश्यकता है जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए। सिविल में 400 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाई दी गई और आसपुर देवसरा क्षेत्र के 1000 गरीब असहाय व विकलांग लोगों को कंबल वितरण किया गया।
No comments