पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया आला कत्ल। हत्या के पांचवे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।...
हत्या के पांचवे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आसपुर देवरा थाना क्षेत्र के
नचरौला गांव बीते 21 नवम्बर 2023 की ट्यूबवेल पर गए राजकुमार यादव की छह लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। जिसमें मुख्य अभियुक्त अतुल यादव समेत चार लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दो आरोपी फरार चल रहे थे। मुखबिर खास की सूचना पर आयुष यादव निवासी नचरौला को रामगंज मोड़ से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया।
No comments