फोटो- रामगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर। अक्सर सांप को देखते ही लोगों में हड़कंप मच जाता है,और सांप को मार डालने में ही लोग ...
अक्सर सांप को देखते ही लोगों में हड़कंप मच जाता है,और सांप को मार डालने में ही लोग अपनी भलाई समझते हैं, उसी सांप को चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर ने लोगों से सांप को न मारने की अपील करते हुए सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। मामला थाना आसपुर देवसरा के रामगंज चौकी का है। चौंकी में सांप घुस गया, सांप को देखते ही वहां पर अपरा तफरी मच गई। लोगों ने सांप को भगाने का बहुत प्रयास किया लेकिन सांप भगाने का नाम नहीं ले रहा था। वहां पर उपस्थित कई लोग सांप को मारने की योजना बनाने लगे, लेकिन रामगंज के चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर ने बड़ा दिल दिखाते हुए सांप को मारने से मना कर दिया, चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पड़कर जंगल में छोड़ दिया जिसकी चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।
No comments